दिन दहाड़े अपराधियों ने चाकू घोंप कर मोबाइल व पैसे लूटे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Sep 2015 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

बरहरवा : तालझारी थाना क्षेत्र के सांवलापुर वट वृक्ष के समीप दिन दहाड़े नकाबपोश अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति को चाकू मारकर रुपये व मोबाइल छिन लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के मुताबिक बाकुडी निवासी सुरेंद्र उर्फ श्रवण भगत तीनपहाड़ से अपने घर बाकूडी लौट रहे थे. इसी बीच करीब 11:30 […]
विज्ञापन
बरहरवा : तालझारी थाना क्षेत्र के सांवलापुर वट वृक्ष के समीप दिन दहाड़े नकाबपोश अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति को चाकू मारकर रुपये व मोबाइल छिन लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बाकुडी निवासी सुरेंद्र उर्फ श्रवण भगत तीनपहाड़ से अपने घर बाकूडी लौट रहे थे. इसी बीच करीब 11:30 बजे सांवलापुर गांव वट वृक्ष के पास अपराधियों ने पहले लाठी दिखाकर उनकी मोटरसाइकिल रोकी और मारपीट करते हुए अपराधियों ने उनके छाती में चाकू घोंप दी और पास में मोबाइल व कुछ रुपये लेकर नदी की ओर फरार हो गये.
स्थानीय लोगों ने घायल श्रवण भगत को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा में भरती कराया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिये पश्चिम बंगाल मालदा रेफर कर दिया.अस्पताल पहुंचे घायल श्रवण ने बताया कि दो अपराधी चाकू मारने के बाद नदी की ओर फरार हो गये. दोनों अपराधी आदिवासी पंछी पहने हुए थे.
उनकी उम्र करीब 20 से 22 वर्ष थी. उनके चेहरे पर पूरा कपड़ा बंधा हुआ था. इधर मामले की सूचना मिलते ही बरहरवा थाना पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर घायल श्रवण का बयान दर्ज किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










