घंटों आवागमन रहा बाधित

Published at :08 Sep 2015 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
घंटों आवागमन रहा बाधित

बरहरवा : साहेबगंज-मालदा रेलखंड के बरहरवा रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी की दो बोगी पटरी से उतर जाने के कारण अप व डाउन लाइन बाधित रहा. मिली जानकारी के मुताबिक बोनीडांगा की ओर से आ रही मालगाड़ी बरहरवा रेलवे स्टेशन के बाहर लगभग 12:45 बजे कपलिंग टूट जाने के कारण मालगाड़ी की दो बोगियां पटरी […]

विज्ञापन

बरहरवा : साहेबगंज-मालदा रेलखंड के बरहरवा रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी की दो बोगी पटरी से उतर जाने के कारण अप व डाउन लाइन बाधित रहा. मिली जानकारी के मुताबिक बोनीडांगा की ओर से आ रही मालगाड़ी बरहरवा रेलवे स्टेशन के बाहर लगभग 12:45 बजे कपलिंग टूट जाने के कारण मालगाड़ी की दो बोगियां पटरी से उतर गयी और मालगाड़ी दो हिस्से में बंट गया.

जिसके कारण करीब आधे घंटे तक अप लाइन व तीन घंटों तक डाउन लाइन बाधित रहा. इस दौरान किसी ट्रेन का समय नहीं होने के कारण ट्रेन बाधित नहीं रही. मामले की जानकारी मिलते ही स्टेशन प्रबंधक वाइपी सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली.

उन्होंने बताया कि मालगाड़ी का कपलिंग टूट जाने के कारण बोगी जंप कर पटरी से उतर गया है. लाइनों का परिचालन सुचारु रूप से शुरू करने के लिये टेक्निकल टीम को बुलाकर लगा दिया गया है. फिलहाल अप लाइन से ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola