शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

Published at :08 Sep 2015 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

साहिबगंज/बरहरवा : कुलपति द्वारा शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में साहिबगंज महाविद्यालय के स्मुस्टा के सभी सदस्यों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रकट किया. मौके पर प्रो रंजीत सिंह ने कहा कि सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा आये दिन शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार, कार्यशैली में गिरावट, संघ के बातों […]

विज्ञापन

साहिबगंज/बरहरवा : कुलपति द्वारा शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में साहिबगंज महाविद्यालय के स्मुस्टा के सभी सदस्यों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रकट किया.

मौके पर प्रो रंजीत सिंह ने कहा कि सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा आये दिन शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार, कार्यशैली में गिरावट, संघ के बातों को अनादर करने सहित दर्जनों मामलों को लेकर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रकट किया जा रहा है. जो 12 दिनों तक लगातार चलेगा. इस मौके पर प्रो एसपी झा, रंजीत सिंह, ध्रुव ज्योति सिंह, सीदाम सिंह मुंडा, यशराज सिंह, राहुल कुमार संतोष, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, मीरा चौधरी सहित कई प्रोफेसर उपस्थित थे.

बीएसके कॉलेज के शिक्षकों ने भी जताया विरोध

पतना. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के आह्वान पर बीएसके कॉलेज बरहरवा के शिक्षकों ने भी काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया. शिक्षक संघ के कॉलेज अध्यक्ष डॉ कश्यप बाल गोविंद ने बताया कि शिक्षकों को छठे वेतनमान के जगह अभी तक चौथे वेतनमान का लाभ दिया जा रहा है.

साथ ही उच्च स्तर पर मनमानी ढंग से ट्रांसफर का खेल चल रहा है. जिसको लेकर शिक्षक संघ ने मांग पत्र सौंपा था. लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा अभी तक इस मामले में कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. जिसके विरोध में बीएसके कॉलेज के शिक्षक पांच सितंबर से 17 सितंबर तक काला बिल्ला लगाकर विरोध जताते हुये अपना कार्य करेंगे.

यदि कोई ठोस पहल नहीं होती है तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. मौके पर शिक्षक संघ के कॉलेज सचिव डॉ रविंद्र कुमार सिंह, प्रो हसन, डॉ महाकांत झा, आशीष प्रसाद, विवेकानंद, सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola