गायब स्वास्थ्यकर्मी का वेतन काटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Sep 2015 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : सीएस डॉ बी मरांडी ने गुरुवार सुबह 10:15 बजे एमसीएच व सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. साथ ही एमसीएच परिसर स्थित बने कुपोषण उपचार केंद्र का नये भवन को भी देखा. सीएस डॉ श्री मरांडी ने बताया कि एमसीएच में दो डॉक्टर विलंब से पहुंचे. दोनों को समय पर आने को कहा […]
विज्ञापन
साहिबगंज : सीएस डॉ बी मरांडी ने गुरुवार सुबह 10:15 बजे एमसीएच व सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. साथ ही एमसीएच परिसर स्थित बने कुपोषण उपचार केंद्र का नये भवन को भी देखा. सीएस डॉ श्री मरांडी ने बताया कि एमसीएच में दो डॉक्टर विलंब से पहुंचे. दोनों को समय पर आने को कहा गया है.
एमसीएच परिसर में साफ सफाई व्यवस्था को ठीक करने का निर्देश दिया गया. सदर अस्पताल में सभी डॉक्टर उपस्थित थे. एक कर्मचारी मो अशफाक हाजरी बनाकर फरार था. उसका एक दिन का वेतन काट गया है. सीएस ने कहा कि एमसीएच परिसर स्थित नवनिर्मित कुपोषण उपचार केंद्र का भवन तैयार हो चुका हैं . 10-15 दिनों के अंदर भवन का उद्घाटन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










