शिक्षक दिवस पर रांची में सम्मानित होंगे जिले के 15 शिक्षक-शिक्षिकाएं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Sep 2015 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : शिक्षक दिवस पर जिला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा. विभागीय निर्देश पर डीएसई जयगोविंद सिंह ने जिले के सभी बीइइओ को निर्देश भेजकर जिलास्तर पर सम्मानित करने के लिए प्रखंडों से पांच-पांच शिक्षकों के नाम मांगे हैं. डीएसई जयगोविंद सिंह ने बताया कि 15 शिक्षकों का चयन […]
विज्ञापन
साहिबगंज : शिक्षक दिवस पर जिला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा. विभागीय निर्देश पर डीएसई जयगोविंद सिंह ने जिले के सभी बीइइओ को निर्देश भेजकर जिलास्तर पर सम्मानित करने के लिए प्रखंडों से पांच-पांच शिक्षकों के नाम मांगे हैं. डीएसई जयगोविंद सिंह ने बताया कि 15 शिक्षकों का चयन कर लिया गया है.
पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर 15 शिक्षकों को मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा. शिक्षक दिवस पर करीब 12 साल बाद जिलास्तर पर पांच शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए विभाग ने सम्मानित करने का निर्णय लिया है. ज्ञात हो कि वर्ष 2003 में तत्कालीन डीएसई विनोदानंद झा के कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिलास्तर पर पांच शिक्षकों को सम्मानित किया गया था. वहीं वर्ष 2007 में तत्कालीन डीएसई माधुरी कुमारी के कार्यकाल में भी शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त हुए जिला के 15 शिक्षकों को सम्मानित किया गया था. वर्ष 2013 में तत्कालीन डीएसई सुरेंद्र पांडेय के कार्यकाल में शिक्षक दिवस पर शिक्षकाें को सम्मानित करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










