बाहरी पुलिस करती है छापेमारी स्थानीय पुलिस को खबर ही नहीं

Published at :26 Aug 2015 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
बाहरी पुलिस करती है छापेमारी स्थानीय पुलिस को खबर ही नहीं

उधवा : साहिबगंज पुलिस प्रशासन में व्यवस्था इतनी कमजोर है कि बाहर की पुलिस इलाके में छापेमारी करने आती है लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगती. पिछले दो दिनों से कर्नाटक की पुलिस अपराधियों की तसवीर लेकर घूम रही है. लेकिन जब इसकी स्थानीय थाने से ली जाती है तो थाना प्रभारी […]

विज्ञापन

उधवा : साहिबगंज पुलिस प्रशासन में व्यवस्था इतनी कमजोर है कि बाहर की पुलिस इलाके में छापेमारी करने आती है लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगती. पिछले दो दिनों से कर्नाटक की पुलिस अपराधियों की तसवीर लेकर घूम रही है. लेकिन जब इसकी स्थानीय थाने से ली जाती है तो थाना प्रभारी कहते हैं कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है.

बात हो रही है उधवा प्रखंड के राधानगर थाने की. यहां के थानेदार प्रदीप कुमार दास हैं. खबर है कि मंगलवार दिन को भी राधानगर थाना क्षेत्र के उधवा चौक, पाकिजा मोड़ पर सिविल ड्रेस में चार लोग घूम रहे थे. वे अपने अपने हाथ में तसवीर ले रखा था जिसके बारे में एक एक कर लोगों से पूछ रहे थे. ये पूछताछ करने वाले व्यक्ति अपने को कर्नाटक पुलिस बता रहे थे. हालांकि उन लोगों ने बताया कि जिन अपराधियों को पकड़ने के लिए वे दो दिन से घूम रहे हैं उसे नहीं पकड़ा जा सका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola