साहिबगंज में सवारी गाड़ी पलटी, आठ घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:35 PM

विज्ञापन

साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालबथानी मुशहरी टोला व सरपंच टोला के बीच सवारी गाड़ी (बीआर 39 आर 3704) संतुलन खो देने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में तीन महिला सहित कुल आठ लोग जख्मी हो गये. इसमें मुकेश रिख्यिसन व बद्री रविदास की हालत नाजुक बतायी जा रही है. घटना गुरुवार की […]

विज्ञापन

साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालबथानी मुशहरी टोला व सरपंच टोला के बीच सवारी गाड़ी (बीआर 39 आर 3704) संतुलन खो देने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में तीन महिला सहित कुल आठ लोग जख्मी हो गये.

इसमें मुकेश रिख्यिसन व बद्री रविदास की हालत नाजुक बतायी जा रही है. घटना गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे घटी.

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी निलेश कुमार व एएसआइ बीपी राय घटनास्थल पर पहुंचे तथा ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया. घायल दुर्गा साह ने बताया कि वाहन मुशहरी टोला जा रहा था. इसी क्रम मे मुशहरी टोला व सरपंच टोला के बीच संतुलन खो दिया. गाड़ी के संतुलन खोते देख चलती गाड़ी से ड्राइवर कूद गया.

इसके बाद सवारी गाड़ी 15 फीट नीचे पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. वाहन में 20 लोग सवार थे. यात्री साहिबगंज हाट से बाजार कर लालबथानी स्थित अपने-अपने गांव लौट रहे थे. थाना प्रभारी श्री कुमार ने बताया कि घायलों के बयान पर वाहन मालिक व चालक पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola