ओके... रांची में तीन खिलाडि़यों को मिलेगी छात्रवृत्ति

साहिबगंज . कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार द्वारा 25 मई को कला मंदिर होटवार रांची में जिले के तीन खिलाडि़यों को वर्ष 2013-14 में राष्ट्रीयस्तर पर बेहतर प्रदर्शन को लेकर राज्यस्तर पर छात्रवृत्ति एवं खेल सम्मान प्रदान किया जायेगा. इसमें खिलाड़ी योगेंद्र यादव, सोनी कुमारी सकरीगली को 36000-36000 एवं साहिबगंज की […]
साहिबगंज . कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार द्वारा 25 मई को कला मंदिर होटवार रांची में जिले के तीन खिलाडि़यों को वर्ष 2013-14 में राष्ट्रीयस्तर पर बेहतर प्रदर्शन को लेकर राज्यस्तर पर छात्रवृत्ति एवं खेल सम्मान प्रदान किया जायेगा. इसमें खिलाड़ी योगेंद्र यादव, सोनी कुमारी सकरीगली को 36000-36000 एवं साहिबगंज की ललिता कुमारी को 39000 रुपये नगद राशि प्रदान किये जायेंगे. राज्यस्तरीय छात्रवृत्ति एवं खेल सम्मान समिति के सदस्य सह प्रभारी जिला खेल पदाधिकरी साहिबगंज योगेश प्रसाद यादव को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है. सभी 24 मई को वनांचल एक्सप्रेस से रांची प्रस्थान करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










