सुखाड़ को लेकर साहिबगंज को मिला 2 करोड़ 56 लाख

Published at :22 May 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
सुखाड़ को लेकर साहिबगंज को मिला 2 करोड़ 56 लाख

सभी पंचायतों में लगाएं चापाकल : मुख्यमंत्री- विकास की योजनाओं को धरातल पर लायें संवाददाता, साहिबगंजसाहिबगंज जिला बाढ़ व सुखाड़ का दंश झेलते रहता है. सरकार ने इस बार सुखाड़ को देखते हुए साहिबगंज को 2.56 करोड़ रुपये रिलीज किये हैं. इन रुपये से सभी पंचायतों में चापाकल लगायें. यह बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने […]

विज्ञापन

सभी पंचायतों में लगाएं चापाकल : मुख्यमंत्री- विकास की योजनाओं को धरातल पर लायें संवाददाता, साहिबगंजसाहिबगंज जिला बाढ़ व सुखाड़ का दंश झेलते रहता है. सरकार ने इस बार सुखाड़ को देखते हुए साहिबगंज को 2.56 करोड़ रुपये रिलीज किये हैं. इन रुपये से सभी पंचायतों में चापाकल लगायें. यह बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से साहिबगंज डीसी उमेश प्रसाद सिंह से कही. उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में चार मीटर से नीचे पानी चला गया है. वहां चापानल लगवाएं. साथ ही विकास को लेकर जितनी भी योजनाएं चल रही है. उन योजनाओं को जमीन पर लायें. एजेंसी को देकर जमीन अधिग्रहण कर पूर्ण कार्य कर लें. उन्होंने नमामि गंगे के तहत जिले में चल रही योजनाओं की समीक्षा की. इस पर डीसी श्री सिंह ने कहा कि बंदरगाह व नमामि गंगे के तहत बनने वाले शौचालय, सड़क व गंगा किनारे सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है. गंगा पुल के लिये जमीन का भी चयन कर लिया गया है. मुख्यमंत्री ने मनरेगा व अन्य विकास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया है. मौके पर मुख्य सचिव राजीव गौवा, सभी विभाग के सचिव के अलावा साहिबगंज से डीडीसी प्रेमकांत झा, डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि, एसी निरंजन कुमार आदि थे……………फोटो नं 22 एसबीजी 13 व 14 हैं.कैप्सन: शुक्रवार को कांफ्रेेंसिंग में जानकारी देते डीसी व डीडीसी जानकारी लेते मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola