ओके... कार्यशाला में होगी डीपीआर पर चर्चा

साहिबगंज . नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त करने, राजमहल से उधवा के बीच गंगातट के सौंदर्यीकरण के लिए डीपीआर तैयार करने को लेकर पटना व देहरादून में कार्यशाला का आयोजन किया गया है. भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा पर्षद द्वारा देहरादून में कार्यशाला का आयोजन 25 से 26 […]
साहिबगंज . नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त करने, राजमहल से उधवा के बीच गंगातट के सौंदर्यीकरण के लिए डीपीआर तैयार करने को लेकर पटना व देहरादून में कार्यशाला का आयोजन किया गया है. भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा पर्षद द्वारा देहरादून में कार्यशाला का आयोजन 25 से 26 मई को होगा. देहरादून में आयोजित कार्यशाला राष्ट्रीय स्तर का होगा. साहिबगंज वन प्रमंडल पदाधिकारी सुशील सोरेन के अलावा वन विभाग के अधिकारी पटना व देहरादून में आयोजित होने वाले कार्यशाला मंे शामिल होंगे. विदित हो कि नमामि गंगे अभियान के तहत राजमहल से उधवा के बीच गंगा तट पर सौंदर्यीकरण के अलावा पौधारोपण किया जाना है. देहरादून में आयोजित कार्यशाला में इसके डीपीआर पर चर्चा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










