विषाक्त भोजन से एक ही परिवार के दर्जन भर लोग बीमार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 May 2015 7:21 AM (IST)
विज्ञापन

पतना : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चांदपोखर गांव के एक ही परिवार में दर्जन भर लोग की तबीयत रात्रि भोजन के बाद अचानक खराब हो गयी. आक्रांतों में अजरुन रविदास, दीपक रविदास, फुलवंती देवी, बबीता देवी, रूपा कुमारी, राजू रविदास, निमाय रविदास, सीता कुमारी आदि को सोमवार की सुबह ग्रामीणों के सहयोग से शीतल अस्पताल केंदुआ […]
विज्ञापन
पतना : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चांदपोखर गांव के एक ही परिवार में दर्जन भर लोग की तबीयत रात्रि भोजन के बाद अचानक खराब हो गयी. आक्रांतों में अजरुन रविदास, दीपक रविदास, फुलवंती देवी, बबीता देवी, रूपा कुमारी, राजू रविदास, निमाय रविदास, सीता कुमारी आदि को सोमवार की सुबह ग्रामीणों के सहयोग से शीतल अस्पताल केंदुआ में भरती कराया गया.
जांच कर रहे डॉ गिरी ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बताया कि खाना में कोई विषाक्त वस्तु गिर जाने के कारण परिवार के लोग फूड प्वायजिंग के शिकार हो गये हैं. अस्पताल में भरती सभी मरीजों की स्थिति खतरे से बाहर है. मामले की सूचना मिलते ही रांगा थाना के एएसआइ मिथलेश सिंह अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










