आके :::::: बिहार के भागलपुर के जगदीशपुर की घटना

Published at :15 May 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
आके ::::::  बिहार के भागलपुर के जगदीशपुर की घटना

ट्रक साहिबगंज के मजहर टोला निवासी मो शब्बीर अंसारी का हैलस्सी पीते ही ड्राइवर व खलासी हुए बेहोशबेहोशी की हालत में दोनों से की मारपीटड्राइवर से 50 हजार रुपये व सोने की अंगूठी छीनीफोटो नंबर 15 एसबीजी 14,15 हैकैप्सन: घायल ड्राइवरघायल खलासीप्रतिनिधि, साहिबगंज शहर के मजहर टोला निवासी मो शब्बीर अंसारी के ट्रक नं0-जेएच 16 […]

विज्ञापन

ट्रक साहिबगंज के मजहर टोला निवासी मो शब्बीर अंसारी का हैलस्सी पीते ही ड्राइवर व खलासी हुए बेहोशबेहोशी की हालत में दोनों से की मारपीटड्राइवर से 50 हजार रुपये व सोने की अंगूठी छीनीफोटो नंबर 15 एसबीजी 14,15 हैकैप्सन: घायल ड्राइवरघायल खलासीप्रतिनिधि, साहिबगंज शहर के मजहर टोला निवासी मो शब्बीर अंसारी के ट्रक नं0-जेएच 16 ए-3165 को बीते 10 मई की रात बालू खरीदने का झांसा देकर भागलपुर के अपराधियों ने लोदीपुर थाना से महज कुछ दूरी पर ड्राइवर व खलासी को बेहोश कर लूट लिया. इसके अलावा अपराधियों ने ट्रक ड्राइवर से करीब 50 हजार रुपये व सोने की अंगूठी भी छीन ली. ट्रक ड्राइवर मो सद्दाम व खलासी मो मन्नान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इलाज के क्रम में ड्राइवर व खलासी ने बताया कि वे लोग ट्रक में बालू लोड कर जगदीशपुर के नजदीक खिरिबांध के पास बालू बेचने के लिए खडे़ थे. क्रम में दो तीन आदमी आये और 30 हजार रुपये में बालू बेचने की बात कह कर लोदीपुर में अनलोड करने के लिए ले गये. बालू अनलोड करने के क्रम में उनलोगों ने दोनों को लस्सी पीने दिया. लस्सी पीते ही ट्रक ड्राइवर व खलासी बेहोश हो गये. बेहोशी की हालत में दोनों की जमकर पिटाई की. इसके बाद ट्रक लेकर भाग गये. इधर, ट्रक ड्राइवर व खलासी से संपर्क टूटने के बाद ट्रक ऑनर शब्बीर व अन्य खिरिबांध गये तो पता चला कि उनकी ट्रक को लूट लिया गया है. ट्रक मालिक ने मामले की प्राथमिकी लोदीपुर थाना में दर्ज करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola