जिला निबंधन कार्यालय साहिबगंज में खोलने की मांग

संवाददाता, साहिबगंजजिला निबंधन कार्यालय साहिबगंज में खोलने की मांग को लेकर 23 मई को जिला अधिवक्ता संघ धरना-प्रदर्शन करेगी. संघ के अध्यक्ष ललित स्वदेशी, सचिव विजय कर्ण ने कहा कि मुख्यमंत्री, डीजे, डीसी के नाम बुधवार को मांग पत्र भेजा गया है. इसमें उल्लेख किया गया है कि 1983 में साहिबगंज जिला को घोषित किया […]
संवाददाता, साहिबगंजजिला निबंधन कार्यालय साहिबगंज में खोलने की मांग को लेकर 23 मई को जिला अधिवक्ता संघ धरना-प्रदर्शन करेगी. संघ के अध्यक्ष ललित स्वदेशी, सचिव विजय कर्ण ने कहा कि मुख्यमंत्री, डीजे, डीसी के नाम बुधवार को मांग पत्र भेजा गया है. इसमें उल्लेख किया गया है कि 1983 में साहिबगंज जिला को घोषित किया गया है. 32 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी जिला मुख्यालय में निबंधन कार्यालय नहीं खुला. इस कारण लोगों को राजमहल जाकर निबंधन कराना पड़ रहा है. इसमें समय और पैसे दोनों की बरबादी होती है. इसमे बताया गया कि तत्कालीन उपायुक्त ने 17 मई 2013 को सरकार के उप सचिव निबंधन विभाग को पत्र लिखकर निबंधन कार्यालय को साहिबगंज में स्थापित करने की अनुशंसा की थी, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. जिला अधिवक्ता संघ ने बैठक कर निर्णय लिया कि 22 मई तक अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो 23 मई को न्यायपालिका व कार्यपालिका के सभी न्यायालय में कार्य बहिष्कार कर धरना दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










