चांद भैरव इंडोर स्टेडियम का होगा सौंदर्यीकरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Mar 2015 12:09 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : शहर के सिदो कान्हू स्टेडियम स्थित चांद भैरव इंडोर स्टेडियम का छह लाख 55 हजार रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया जायेगा. इसके लिए कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा विभाग ने आवंटित राशि जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी है. इसके अलावा बोरियो में 79 लाख 17100 रुपये की लागत से प्रखंड स्तरीय […]
विज्ञापन
साहिबगंज : शहर के सिदो कान्हू स्टेडियम स्थित चांद भैरव इंडोर स्टेडियम का छह लाख 55 हजार रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया जायेगा. इसके लिए कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा विभाग ने आवंटित राशि जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी है. इसके अलावा बोरियो में 79 लाख 17100 रुपये की लागत से प्रखंड स्तरीय स्टेडियम बनाया जायेगा.
इसमें भी जिला प्रशासन को 51 लाख 86 हजार रुपये आवंटन उपलब्ध करा दिया गया है. जिला खेलकूद प्रभारी योगेश यादव ने बताया कि इंडोर स्टेडियम के सौंदर्यीकरण में बैडमिंटन कोर्ट के अधूरे कामों को पूरा किया जायेगा. इसके अलावा खेल छात्रवास भी बनाया जायेगा. श्री यादव ने बताया कि जल्द ही इंडोर स्टेडियम का सौंदर्यीकरण और प्रखंड स्तरीय स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जायेगा. इसमें जिला प्रशासन ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










