कचडा प्रबंधन की रणनीति तेयार करने साहिबगंज पहुंची टीम, किया गोपालपुल पूरब व हाजीपुर पंचायत का निरीक्षण

Published at :13 Mar 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
कचडा प्रबंधन की रणनीति तेयार करने साहिबगंज पहुंची टीम, किया गोपालपुल पूरब व हाजीपुर पंचायत का निरीक्षण

साहिबगंज नगर . नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत साहिबगंज जिले के 33 पंचायतों के 67 गांव में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन की रणनीति तैयार करने के लिये राज्य सरकार के निर्देश पर जीएसएफ के परामर्शी प्रमोद डबरासे व सीएलटीएस के टीम लीडर रविशंकर प्रसाद शुक्रवार को साहिबगंज पहुंचे. टीम में शामिल पदाधिकारियों ने शुक्रवार […]

विज्ञापन

साहिबगंज नगर . नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत साहिबगंज जिले के 33 पंचायतों के 67 गांव में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन की रणनीति तैयार करने के लिये राज्य सरकार के निर्देश पर जीएसएफ के परामर्शी प्रमोद डबरासे व सीएलटीएस के टीम लीडर रविशंकर प्रसाद शुक्रवार को साहिबगंज पहुंचे. टीम में शामिल पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सदर प्रखंड के गंगा प्रसाद पूरब व हाजीपुर पंचायत का भ्रमण कर ठोस व तरल कचरे की स्थिति से अवगत हुए और ठोस व तरल कचरा से संबंधित रिपोर्ट तैयार किया. मौके पर पेयजल स्वच्छता विभाग साहिबगंज के कार्यपालक अभियंता रासबिहारी सिंह, जिला समन्वयक प्रखंड समन्वयक व संकुल समन्वयक साथ थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola