ओके :::::: स्टेशन चौक पर अभाविप का एक दिवसीय धरना

Published at :12 Mar 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके ::::::   स्टेशन चौक पर अभाविप का एक दिवसीय धरना

जिले को राजधानी व उपराजधानी से जोड़ने के लिए चले सरकारी बस फोटों नं 12 एसबीजी 1 हैं.कैप्सन: गुरूवार को स्टेशन चौक पर धरना देते अभाविप कार्यकर्तागण नगर प्रतिनिधि, साहिबगंज अभाविप नगर एवं कॉलेज इकाई के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को स्टेशन चौक पर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका नेतृत्व जिला […]

विज्ञापन

जिले को राजधानी व उपराजधानी से जोड़ने के लिए चले सरकारी बस फोटों नं 12 एसबीजी 1 हैं.कैप्सन: गुरूवार को स्टेशन चौक पर धरना देते अभाविप कार्यकर्तागण नगर प्रतिनिधि, साहिबगंज अभाविप नगर एवं कॉलेज इकाई के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को स्टेशन चौक पर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका नेतृत्व जिला संयोजक श्रवण कुमार रमण एवं नगर मंत्री रंजीत कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया. धरना में अतिथि के रूप में शामिल अभाविप के पूर्व प्रदेश मंत्री सह सिनेट सदस्य धर्मेंद्र कुमार एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि साहिबगंज जिले में चलने वाले बस व टेंपो में छात्र-छात्राओं को 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाय. वहीं छात्र नेताओं का शिष्टमंडल डीसी उमेश प्रसाद सिंह को मामले का मांग पत्र सौंपा. कहा कि साहिबगंज से राजधानी रांची एवं उपराजधानी दुमका हेतु सीधी सरकारी बस सेवा उपलब्ध करायी जाय. जिससे दुमका एवं रांची का सीधा संपर्क साहिबगंज से हो सके. धरना कार्यक्रम में जिला संयोजक श्रवण कुमार रमण, नगर मंत्री रंजीत यादव, सुदर्शन गुप्ता, पवन कुमार सिन्हा, बाल किशोर पंडित, ॠषिकांत शर्मा, सुजीत कुमार, विक्रम पासवान, अनिल शर्मा, लक्ष्मण मंडल, कृष्णा कुमार रजक, शिव मंडल, विनोद चौधरी, राहुल पासवान, रवि कुमार रजक, सुशील प्रामाणिक, सतीश यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola