ओके.. तीसरे दिन भी मांग पर उड़े डाक कर्मी

– 87 डाकघर के 250 कर्मचारी हड़ताल पर- ग्रामीण डाक सेवक संघ का हड़ताल तीसरे दिन जारी- 50 लाख राजस्व की हानिनगर प्रतिनिधि, साहिबगंजअखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ संताल परगना प्रमंडल दुमका के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत साहिबगंज जिले के 87 ग्रामीण डाक घरों के डाकपाल तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे. डाक […]
– 87 डाकघर के 250 कर्मचारी हड़ताल पर- ग्रामीण डाक सेवक संघ का हड़ताल तीसरे दिन जारी- 50 लाख राजस्व की हानिनगर प्रतिनिधि, साहिबगंजअखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ संताल परगना प्रमंडल दुमका के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत साहिबगंज जिले के 87 ग्रामीण डाक घरों के डाकपाल तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे. डाक कर्मियों ने डाक विभाग विरोधी नारे लगाते हुए कहा कि जब तक हमलोगों की मांग को पूर्ण नहीं किया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा. कार्य हो रहा प्रभावितग्रामीण डाक कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से जिले के 87 ग्रामीण डाक घर बंद है. जिससे सुकन्या योजना, लक्ष्मी लाडली योजना, मनरेगा योजना सहित डाकघर के कार्य प्रभावित हो गये हैं. वहीं लोगों को रजिस्ट्री व मनीऑर्डर भेजने में भी परेशानी हो रही है. तीन दिनों में लगभग 50 लाख रुपये के राजस्व की हानि हुई है. ये थे मौजूदहड़ताल में अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे, अशोक कुमार, जयदेव तांती, रामवतार, सुरेश सिंह, रवि शर्मा, हसीमुद्दीन, नजरूल, इस्लाम, विनय कुमार, शिव कुमार, शिबू दास, डोमन मंडल, पप्पू, कल्पना मिर्धा, शमशेर, भगवान पासवान, शिव कुमार, रवि शर्मा उपस्थित थे. ………………………………..फोटो नं 12 एसबीजी 5 हैं.कैप्सन: गुरुवार को धरना पर बैठे ग्रामीण डाक पाल कर्मी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










