इंस्पेक्टर आवास में आग, सबकुछ खाक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:34 PM

विज्ञापन

हजारों के सामान जलेसाहिबगंज : शहर में गांधी चौक के निकट नगर थाना के पीछे पुलिस निरीक्षक के सरकारी आवास में सोमवार की सुबह शॉट सर्किट से आग लग गयी. इसमें हजारों रुपये का सामान व कुछ महत्वपूर्ण कागजात भी जल कर राख हो गये. जानकारी के अनुसार, सुबह 8:30 बजे आसपास के लोगों को […]

विज्ञापन

हजारों के सामान जले
साहिबगंज : शहर में गांधी चौक के निकट नगर थाना के पीछे पुलिस निरीक्षक के सरकारी आवास में सोमवार की सुबह शॉट सर्किट से आग लग गयी. इसमें हजारों रुपये का सामान व कुछ महत्वपूर्ण कागजात भी जल कर राख हो गये. जानकारी के अनुसार, सुबह 8:30 बजे आसपास के लोगों को आग लगने की जानकारी मिली.

आनन-फानन में नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार सहित सभी पुलिस कर्मी पुलिस निरीक्षक आवास पहुंचे. थाना प्रभारी ने तत्काल दमकल विभाग को इसकी सूचना दी. इस दौरान सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंचे. भीड़ की वजह से दमकल कर्मी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. पुलिस कर्मी के अनुसार कमरा में रखे टायर में आग पकड़ने तथा कमरा में ताला लगे होने की वजह से आग तेजी से फैल गया. मौके पर पहुंचे सार्जेट एबी सिंह व थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि जिस क्वार्टर में आग लगी है. उस क्वार्टर में तत्काल पूर्व पुलिस निरीक्षक विजय कुमार सिन्हा के अंडर में है.

उन्हीं का सामान रखा हुआ है. उनका तबादला रांची हो गया है. कमरे में ट्रैक्टर के चार छोटे व बड़े टायर, आलमीरा, पलंग, कुरसी, टेबुल व कुछ कागजात रखे हुए थे. जो जल कर राख हो गये. इधर, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सअनि मंकेश्वर सिंह के साथ पुलिस कर्मी को लगाया गया था. घटना की सूचना एसपी ए विजयालक्ष्मी व पुनि विजय कुमार सिन्हा को मोबाइल से दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola