ओके::ॅफ्लैग-प्रखंड की साप्ताहिक बैठक में बीडीओ ने कहा

-सदर प्रखंड क्षेत्र में 10347 बीपीएल व 6235 एपीएल परिवारों का बनेगा शौचालय -प्रखंड की साप्ताहिक बैठक में गंगा एक्शन प्लान की सफलता पर चर्चा नगर प्रतिनिधि, साहिबगंज तीन माह के अंदर खुले में शौच करने की प्रथा से मुक्त हो जायेगा सदर प्रखंड. यह बातें सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह ने शुक्रवार […]
-सदर प्रखंड क्षेत्र में 10347 बीपीएल व 6235 एपीएल परिवारों का बनेगा शौचालय -प्रखंड की साप्ताहिक बैठक में गंगा एक्शन प्लान की सफलता पर चर्चा नगर प्रतिनिधि, साहिबगंज तीन माह के अंदर खुले में शौच करने की प्रथा से मुक्त हो जायेगा सदर प्रखंड. यह बातें सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को राजीव गांधी मनरेगा भवन में आयोजित प्रखंड की साप्ताहिक बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कर्मियों से कही. उन्होंने कहा कि गंगा एक्शन प्लान के तहत गंगा की सफाई का अभियान जोर-शोर से चल रहा है. उन्होंने कहा कि सदर प्रखंड में कुल 16582 शौचालय का निर्माण करने का लक्ष्य है. जिसके तहत 10347 बीपीएल व 6282 एपीएल परिवारों का शौचालय बनाना है. उन्होंने कड़े शब्दों में बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि 90 दिनों के अंदर 16582 शौचालय का निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण कर लेना है. इसके अलावे जो परिवार स्वयं शौचालय बनवाना चाहते हैं उन्हें स्वयं शौचालय बनाने दिया जाये. वैसे परिवार जो स्वयं शौचालय बनाने में असमर्थ हैं वहां शौचालय का निर्माण सामुदायिक कमेटी बना कर करें. बैठक में मनरेगा, आधार नंबर संग्रह कर जमा करने, इंदिरा आवास सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गयी. मौके पर बीपीओ श्वेता, जेई, एई, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, रोजगार सेवक, जनसेवक, पंचायत सेवक, मुखिया, वार्ड सदस्य उपस्थित थे. ——————————————फोटो नं 27एसबीजी 8 है.कैप्सन : शुक्रवार को बैठक करते बीडीओ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










