एक बीघा अफीम की फसल को पुलिस ने किया नष्ट

Published at :24 Feb 2015 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
एक बीघा अफीम की फसल को पुलिस ने किया नष्ट

बरहेट : थाना क्षेत्र के सिमल ढाब पंचायत के कुंडली मौजा में बालू घाट रोड के किनारे लगभग एक बीघा से अधिक जमीन पर लहलहा रहे अफीम के फसल को थाना पुलिस ने सोमवार को नष्ट कर दिया. गौरतलब हो कि अफीम की फसल लगे होने का मामला सोमवार के अंक में प्रभात खबर ने […]

विज्ञापन
बरहेट : थाना क्षेत्र के सिमल ढाब पंचायत के कुंडली मौजा में बालू घाट रोड के किनारे लगभग एक बीघा से अधिक जमीन पर लहलहा रहे अफीम के फसल को थाना पुलिस ने सोमवार को नष्ट कर दिया. गौरतलब हो कि अफीम की फसल लगे होने का मामला सोमवार के अंक में प्रभात खबर ने प्रमुखता पूर्वक उठायी थी.
जिसके बाद प्रशासन हरकत में आयी और अफीम की फसल को नष्ट कर दिया. बरहेट प्रभाग के पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में सोमवार को पुअनि समशेर अली सदल-बल खेत में पहुंचकर फसल की पहचान प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुनील कुमार से कराते हुए पुलिस बल एवं चौकीदार के माध्यम से नष्ट कराया. पता चला है कि इस फसल में एक बार चीरा लगाया जा चुका है. यह खेत कुंडली गांव के बाबूजी हेंब्रम बताया जाता है. लेकिन खेती किसी और ने की है. जो बंगाल के मालदा का रहने वाला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola