पश्चिम बंगाल से एक गिरफ्तार

Published at :24 Feb 2015 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल से एक गिरफ्तार

राजमहल डकैती कांड मामले में पुलिस को मिली सफलता राजमहल : बीते 23 दिसंबर को शहर के गुदाराघाट स्थित बबलू सिंह के घर में हुई भीषण डकैती कांड में पुलिस को रविवार रात बड़ी सफलता मिली है. डीएसपी लोदगा मुमरू के नेतृत्व में पुलिस की टीम पश्चिम बंगाल अंतर्गत मानिकचक थाना क्षेत्र के पश्चिमी नारायणपुर […]

विज्ञापन
राजमहल डकैती कांड मामले में पुलिस को मिली सफलता
राजमहल : बीते 23 दिसंबर को शहर के गुदाराघाट स्थित बबलू सिंह के घर में हुई भीषण डकैती कांड में पुलिस को रविवार रात बड़ी सफलता मिली है. डीएसपी लोदगा मुमरू के नेतृत्व में पुलिस की टीम पश्चिम बंगाल अंतर्गत मानिकचक थाना क्षेत्र के पश्चिमी नारायणपुर के दुवनिचर में सघन छापेमारी की.
पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त पश्चिमी नारायणपुर निवासी प्रदीप मंडल (30) को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी द्वारिका राम ने बताया कि 23 दिसबंर को बबलू सिंह के घर में हुई डकैती कांड को लेकर पूर्व में अप्राथमिकी अभियुक्त राजमहल थाना क्षेत्र के नयाटोला टेकबथान निवासी अशोक मंडल व तालझारी थाना क्षेत्र के नयाटोला महाराजपुर निवासी सुदाम मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
पकड़े गये अभियुक्तों से पूछताछ में मिली जानकारी व पुलिस के अनुसंधान के बाद प्रदीप मंडल को गिरफ्तार किया गया है. मालूम हो कि डकैतों ने बमबारी कर शहर में दहशत पैदाकर एक से डेढ़ घंटा तक बबलू सिंह के घर को लूटता रहा. विरोध करने पर उनके पुत्र व पत्नी को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया था.
डकैतों ने लाखों रुपया की संपत्ति को लूट कर नाव से फरार हो गया था. मामले को लेकर थाना पुलिस ने कांड संख्या 438/14 के तहत अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. छापेमारी दल में पुलिस इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार सिंह, एसआइ चंदन कुमार सहित अन्य शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola