रंगदारी मांगने वाला धराया !

Published at :23 Feb 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी मांगने वाला धराया !

प्रतिनिधि, साहिबगंजखबर है कि साहिबगंज-बरहेट टू लेन एक्सप्रेस रोड निर्माण करवा रही रैमकी कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट सुपरवाइजर वीवी रामामूर्ति से 1.5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाला मास्टर माइंड असम में पकड़ा गया है. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. यह भी खबर है कि असम के कोकराझार में वह छिपा था. […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, साहिबगंजखबर है कि साहिबगंज-बरहेट टू लेन एक्सप्रेस रोड निर्माण करवा रही रैमकी कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट सुपरवाइजर वीवी रामामूर्ति से 1.5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाला मास्टर माइंड असम में पकड़ा गया है. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. यह भी खबर है कि असम के कोकराझार में वह छिपा था. पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले सप्ताह रोहित की गिरफ्तारी के लिए बोरियो थाना पुलिस की एक टीम असम रवाना हुई थी. वहीं रंगदारी मामले में जॉन मुर्मू, रामशील मरांडी व घुनर मरांडी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इधर, एसपी सुनील भास्कर ने बताया कि मामले का खुलासा एक -दो दिन में कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola