ओके ::::: पटना से सकुशल बरामद हुआ साहिबगंज काअपहृत रोजगार सेवक

Published at :14 Feb 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके :::::    पटना से सकुशल बरामद हुआ साहिबगंज काअपहृत रोजगार सेवक

पत्नी से नाराज था रोजगार सेवकप्रतिनिधि, साहिबगंज मंडरो प्रखंड में पदस्थापित रोजगार सेवक सुबोध मंडल पटना से सकुशल बरामद हो गया है. पुलिस सूत्रों की मानें तो उनका अपहरण सिर्फ हाइ वोल्टेज ड्रामा निकाला. पत्नी शीला देवी से गुस्सा के कारण रोजगार सेवक घर से भाग गया था. हालांकि पुलिस अबतक इस मामले में चुप्पी […]

विज्ञापन

पत्नी से नाराज था रोजगार सेवकप्रतिनिधि, साहिबगंज मंडरो प्रखंड में पदस्थापित रोजगार सेवक सुबोध मंडल पटना से सकुशल बरामद हो गया है. पुलिस सूत्रों की मानें तो उनका अपहरण सिर्फ हाइ वोल्टेज ड्रामा निकाला. पत्नी शीला देवी से गुस्सा के कारण रोजगार सेवक घर से भाग गया था. हालांकि पुलिस अबतक इस मामले में चुप्पी साधे हुई है. जानकारी के अनुसार पटना पुलिस की मदद से पटना के महावीर मंदिर के पास से उन्हें बरामद किया गया. जानकारी के अनुसार पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर रोसे तक पहंुची. उसके बाद उसे जीआरपी पुलिस की मदद से भागलपुर लाया गया. साहिबगंज से भागलपुर गई पुलिस टीम जमालपुर हावड़ा एक्सप्रेस से रात तकरीबन 10:30 बजे साहिबगंज लेकर पहुंची. इधर, एसपी सुनील भास्कर व पुलिस टीम ने कई घंटों तक रोजगार सेवक से पूछताछ की. आज होगा उद्भेदनरोजगार सेवक सुबोध मंडल के अपहरण मामले का उद्भेदन जिला पुलिस द्वारा रविवार को पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेेंस आयोजित कर एसपी सुनील भास्कर करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola