ओके.... जिला क्रिकेट लीग पर साहिबगंज वेल्चर का कब्जा

प्रतिनिधि, साहिबगंजशहर के पुलिस लाइन मैदान में शनिवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मैच खेला गया. इसमें साहिबगंज वेल्चर टीम व वेल्चर बी टीम के बीच मुकाबला हुआ. जिसमें साहिबगंज वेल्चर के 89 रन से विजयी होने पर प्रशिक्षु डीएसपी ने ट्रॉफी देकर उन्हें सम्मानित किया. मैच में […]
प्रतिनिधि, साहिबगंजशहर के पुलिस लाइन मैदान में शनिवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मैच खेला गया. इसमें साहिबगंज वेल्चर टीम व वेल्चर बी टीम के बीच मुकाबला हुआ. जिसमें साहिबगंज वेल्चर के 89 रन से विजयी होने पर प्रशिक्षु डीएसपी ने ट्रॉफी देकर उन्हें सम्मानित किया. मैच में टीम साहिबगंज वेल्चर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवर में 10 विकेट खोकर कुल 212 रन बनाये. इसमें बल्लेबाज विजय भारती 60 रन व विवेकानंद ने 48 रन बनाये. जबकि बेहतर गेंदबाजी करते हुए श्रवण कुमार ने चार विकेट लिया. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए वेल्चर ब्लू बी टीम महज 123 रन पर ऑल आउट हो गयी. इसमें विनय ने 32 रन व विष्णु ने 21 रन बनाये. जबकि गेंदबाजी कर रहे राहुल ने चार व विनय ने दो विकेट लिये. मैच में एंपायर की भूमिका में रिजवान और बाबू खान थे. मौके पर एसोसिएशन के चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, डॉ विजय कुमार, डॉ नंदकिशोर प्रसाद, डॉ तुफैल, सतीश कुमार, संतोष सिंह, बलराम दास आदि उपस्थित थे. ……………………………… फोटो नंबर 14 एसबीजी 22 हैकैप्सन: शनिवार को विजेता टीम को पुरस्कार देते प्रशिक्षु डीएसपी व अन्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










