आके :::: एक भी बच्चा न छूटे: डीसी

22 से 24 फरवरी तक चलेगा अभियानलापरवाही न बरतने का डीसी ने दिया निर्देशफोटों नं 13 एसबीजी 13 हैं.कैप्सन: शुक्रवार को बैठक करते सीएस व अन्य कर्मी संवाददाता, साहिबगंज 22 से 24 फरवरी तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाये. इस अभियान में एक भी बच्चा न छूटने पाये. यह बातें डीसी उमेश […]
22 से 24 फरवरी तक चलेगा अभियानलापरवाही न बरतने का डीसी ने दिया निर्देशफोटों नं 13 एसबीजी 13 हैं.कैप्सन: शुक्रवार को बैठक करते सीएस व अन्य कर्मी संवाददाता, साहिबगंज 22 से 24 फरवरी तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाये. इस अभियान में एक भी बच्चा न छूटने पाये. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला टॉस्क फोर्स की बैठक में कही. कहा, कि नियमित टीकाकरण के अलावे घर-घर जाकर बच्चे को दवा दें. डीयू लिस्ट अपडेट करें नहीं तो कार्रवाई होगी. वहीं टीकाकरण नियमित करने को लेकर 15 मार्च तक सभी लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया. अभियान में लापरवाही बरतने वाले सेविका, सहायिका, एएनएम पर कार्रवाई करने की भी बात कही गयी. अवसर पर जिप उपाध्यक्ष नुरूल इसलाम, सीएस डॉ बी मरांडी, एसीएमओ डॉ सिद्धीनाथ, एसएमओ डॉ आशिष तिग्गा, निलांशु, दिलीप सिंह, बाबूल घोष सहित सभी प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी, सीडीपीओ, बीपीएम, डीपीसी, बीइइओ उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










