2.90 करोड़ में बनेगा सब-वे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:33 PM

विज्ञापन

साहिबगंज : शहर के लोगों को जल्द ही पश्चिमी रेलवे समपार फाटक पर आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. इसके लिए जिला प्रशासन व मालदा रेल मंडल की ओर से सब-वे का निर्माण कराया जायेगा. पिछले दिनों पूर्व डीसी ए मुत्थु कुमार ने टीम के साथ पश्चिमी रेलवे फाटक का निरीक्षण किया था. ज्ञात […]

विज्ञापन

साहिबगंज : शहर के लोगों को जल्द ही पश्चिमी रेलवे समपार फाटक पर आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. इसके लिए जिला प्रशासन व मालदा रेल मंडल की ओर से सब-वे का निर्माण कराया जायेगा. पिछले दिनों पूर्व डीसी ए मुत्थु कुमार ने टीम के साथ पश्चिमी रेलवे फाटक का निरीक्षण किया था.

ज्ञात हो कि 28 मार्च 2011 को सब-वे बनाने के लिए 2,17,43,900 रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया था. इधर, डीसी श्री कुमार के निर्देश पर जिला अभियंता ने नप के कनीय अभियंता से योजना का पुन: प्राक्कलन तैयार कराया. इसमें 2.90 करोड़ रुपये का बजट बना. जानकारी के अनुसार, प्राक्कलन की राशि में करीब 73 लाख की वृद्धि की गयी है.

इसकी कॉपी जल्द ही उपायुक्त को सौंपी जायेगी. जिला परिषद अभियंता हीरा प्रसाद रजक ने बताया कि सब-वे का निर्माण रेलवे के द्वारा किया जाना है, जबकि सब-वे की सड़क जिला प्रशासन द्वारा बनायी जायेगी. इधर नप अध्यक्ष राजेश गोंड ने बताया कि सब-वे के बनने से शहर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola