ओके.... प्रभात फेरी में मध्य विद्यालय रायबन्ना ने मारी बाजी

नगर प्रतिनिधि, साहिबगंज गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय में सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय से प्रभात फेरी निकाली गई. प्रभात फेरी में स्वच्छ भारत अभियान, संताली नृत्य, भारत माता की झांकी आकर्षण का केेंद्र रही. सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक झांकी गांधी चौक […]
नगर प्रतिनिधि, साहिबगंज गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय में सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय से प्रभात फेरी निकाली गई. प्रभात फेरी में स्वच्छ भारत अभियान, संताली नृत्य, भारत माता की झांकी आकर्षण का केेंद्र रही. सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक झांकी गांधी चौक पर जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेंद्र पांडे, बीइइओ जलेवश्वर साह, डीपीओ ने निरीक्षण किया. जिला प्रशासन द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रभात फेरी में प्रथम मध्य विद्यालय रायबन्ना, द्वितीय राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, तृतीय आदर्श कन्या मध्य विद्यालय पोखरिया व सांत्वना पुरुस्कार उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय एलसी रोड व नगरपालिका कन्या मध्य विद्यालय को दिया गया. उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह, एसपी सुनील भास्कर, डीडीसी मुकुंद दास, एसी निंरजन कुमार ने पुरस्कृत किया……………………….. फोटो नं0 27 एसबीजी 1,2,3,4 हैकैप्सन- बेटी बचाओ के दृश्य के साथ प्रभात फेरी निकालते आदर्श कन्या मध्य विद्यालय.बेटी बचाओ के दृश्य के साथ प्रभात फेरी निकालते मध्य विद्यालय रायबन्नाभारत माता बनी छात्रा के साथ राजकीय कन्या मध्य विद्यालय साहिबगंजसड़क पर सफाई अभियान के दृश्य के साथ बंगला बालक मध्य विद्यालय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










