ओके::जनता की सहूलियत के लिए जिरवाबाड़ी ओपी में बनाया गया हेल्प डेस्क

प्रतिनिधि, साहिबगंज जिरवाबाड़ी ओपी में शनिवार को हेल्प डेस्क का उदघाटन एसपी सुनील भास्कर ने किया. एसपी श्री भास्कर ने बताया कि जिरवाबाड़ी ओपी में जनता के सहूलियत के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है. हेल्प डेस्क से ओपी में आने वाले लोगों को कानूनी सलाह और जानकारी दी जायेगी. इसके अलावा हेल्प डेस्क में […]
प्रतिनिधि, साहिबगंज जिरवाबाड़ी ओपी में शनिवार को हेल्प डेस्क का उदघाटन एसपी सुनील भास्कर ने किया. एसपी श्री भास्कर ने बताया कि जिरवाबाड़ी ओपी में जनता के सहूलियत के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है. हेल्प डेस्क से ओपी में आने वाले लोगों को कानूनी सलाह और जानकारी दी जायेगी. इसके अलावा हेल्प डेस्क में पीने का पानी व अन्य सुविधा भी मुहैया कराया गया है. हेल्प डेस्क पर हर वक्त एक महिला पुलिस व एक पुलिस पदाधिकारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे. इस मौके पर डीएसपी शशिभूषण, प्रशिक्षु डीएसपी प्रकाश सोय, मेजर रफाएल मिंज, नगर इंस्पेक्टर चंद्रमोहन झा, प्रशिक्षु दारोगा विनोद तिर्की, ऋषिकेश कुमार राय समेत अन्य उपस्थित थे. ——————————————————-फोटो नंबर 24 एसबीजी 13 हैकैप्सन: शनिवार को जिरवाबाड़ी ओपी में बने हेल्प डेस्क
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










