जननायक थे कर्पूरी ठाकुर : मुरलीधर ठाकुर

Published at :24 Jan 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
जननायक थे कर्पूरी ठाकुर : मुरलीधर ठाकुर

संवाददाता, साहिबगंजबिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर की जयंती 24 जनवरी को शहर के मछुआ सोसाइटी में जिला नाई विकास समिति व राजद जिला कमेटी के संयुक्त बैनर तले शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. मौके पर आयोजित कार्यक्रम में स्व ठाकुर को प्रतिमा पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर याद किया गया. […]

विज्ञापन

संवाददाता, साहिबगंजबिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर की जयंती 24 जनवरी को शहर के मछुआ सोसाइटी में जिला नाई विकास समिति व राजद जिला कमेटी के संयुक्त बैनर तले शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. मौके पर आयोजित कार्यक्रम में स्व ठाकुर को प्रतिमा पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर याद किया गया. सामाजिक कार्यकर्ता मुरलीधर ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि स्व ठाकुर दलितों, पिछड़ी जातियों के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक उत्थान के लिए तथा देश व प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए जीवन प्रयत्न संघर्ष करते रहे. राजद के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने एक स्वर से स्वीकार किया कि वे सही मायनों में जननायक एवं शोषित पीडि़तों की आवाज थे. अरविंद गुुप्ता ने कहा कि सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन मर्यादा में जो गिरावट आयी है. नाई विकास समिति के सुनील ठाकुर ने कहा कि चरित्र सबका पथ प्रदर्शन कर सकता है. कार्यक्रम का संचालन जगत किशोर यादव ने किया. संयोजक रामजी ठाकुर ने आगंतुकों का स्वागत किया. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सिधेश्वर मंडल,अशोक यादव, मुन्ना यादव, मनोज साह, शिव साह, पारस नाथ गुप्ता, तहूर अहमद, जगत किशोर यादव, रामवतार सिंह, रामप्रवेश यादव, मनोज राम, राजेंद्र प्रसाद ठाकुर, सच्चिदानंद ठाकुर, अशोक ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, सुनील ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, शिवपूजन ठाकुर, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.——————————-फोटो नं 24 एसबीजी 4 है.कैप्सन: शनिवार को कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर माल्यार्पण करते मुख्य अतिथि.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola