भाजपा नेता सुरेश बजाज समेत तीन पर धोखाधड़ी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

साहिबगंज : नगर थाना पुलिस ने भाजपा नेता सुरेश बजाज व उनके दो भाई अजय बजाज व विजय बजाज पर ट्रक बेचने में धोखाधड़ी के आरोप में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है. प्राथमिकी शहर के मजहरटोला स्थित एकरा कॉलोनी के रहने वाले मो जहांगीर ने दर्ज करायी है. नगर थाना पुलिस के अनुसार भाजपा […]
साहिबगंज : नगर थाना पुलिस ने भाजपा नेता सुरेश बजाज व उनके दो भाई अजय बजाज व विजय बजाज पर ट्रक बेचने में धोखाधड़ी के आरोप में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है. प्राथमिकी शहर के मजहरटोला स्थित एकरा कॉलोनी के रहने वाले मो जहांगीर ने दर्ज करायी है.
नगर थाना पुलिस के अनुसार भाजपा नेता सुरेश बजाज व उनके दो भाई अजय बजाज व विजय बजाज पर आरोप है कि तीनों ने मिल कर एक ट्रक डब्ल्यू बी 61-4420 व चेचिस नंबर 426021 डीवीजेड 003101 को वर्ष 2009 का मॉडल बता कर पांच लाख रुपये में बेच दिया. जहांगीर ने राशि का भुगतान दो चेक के माध्यम से किया था. लेकिन बाद में जहांगीर को पता चला कि यह ट्रक 2004 के मॉडल का है और इसका चेचिस नंबर 426021 डीडी 2003101 है.
जहांगीर ने ट्रक के पीछे करीब चार लाख रुपये अतिरिक्त खर्च किया. वहीं सुरेश बजाज ने जहांगीर पर चेक बाउंस करने की भी प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस मामले में जहांगीर ने हाई कोर्ट तक चुनौती दी. तब जाकर हाई कोर्ट के निर्देशानुसार नगर थाना पुलिस ने कांड संख्या 22/15 धारा 406, 420, 465, 468, 47/12 बी भादवि के तहत सुरेश बजाज समेत तीनों भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज की है. नगर थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










