दो की मौत, मातम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jan 2015 10:52 AM (IST)
विज्ञापन

जिरवाबाड़ी व बोरियो में हुई सड़क दुर्घटना साहिबगंज : जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र के सामने एनएच 80 पर गुरुवार को सुबह 10 बजे चलती ट्रैक्टर के पीछे डाला पर चढ़ने के क्रम में गिर जाने से जिरवाबाड़ी चानन के 60 वर्षीय मजदूर गोखुल मंडल की मौत हो गयी है. घायलावस्था में […]
विज्ञापन
जिरवाबाड़ी व बोरियो में हुई सड़क दुर्घटना
साहिबगंज : जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र के सामने एनएच 80 पर गुरुवार को सुबह 10 बजे चलती ट्रैक्टर के पीछे डाला पर चढ़ने के क्रम में गिर जाने से जिरवाबाड़ी चानन के 60 वर्षीय मजदूर गोखुल मंडल की मौत हो गयी है.
घायलावस्था में गोखुल को इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी ओपी थाना के एएसआइ एलबी प्रसाद जिला सदर अस्पताल पहुंच कर मृतक के परिजनों व मोटर चालक सजीबुल से पूछताछ कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस के पूछताछ के क्रम में मोटर साइकिल सवार सजीबुल ने बताया कि वे अपने घर दक्षिण बेगमगंज से अपनी पत्नी के साथ पुत्र को डॉक्टर से दिखाने के लिये साहिबगंज आ रहे थे, इसी क्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के पास मृतक ट्रैक्टर में चढ़ने के क्रम में गिर गया.
ट्रैक्टर चालक सहित फरार है. वहीं एसआइ एलबी प्रसाद ने मृतक के परिजनों से कहा कि पता किया जाय कि ट्रैक्टर किसका था. ट्रेक्टर के विरुद्ध मामला दर्ज किया जायेगा. वहीं जिला सदर अस्पताल पहुंची मृतक गोखुल की पत्नी झलिया देवी सहित अन्य परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था. थाना प्रभारी राजेंद्र दास ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










