सात दिन बाद सड़क लूटकांड का सुराग नहीं

बोरियो: चार दिन बीत जाने के बाद भी मार्ग अवरुद्ध कर लूटकांड को अंजाम देने वालों का सुराग ढूंढ पाने में बोरियो पुलिस नाकाम रही है. हलांकि इस घटना के बाद गस्ती में ढिलाई बरतने के आरोप में जिले के पुलिस कप्तान ने एएसआइ बसंत सिंह को निलंबित कर दिया और थाना प्रभारी विजय सोरेन […]
बोरियो: चार दिन बीत जाने के बाद भी मार्ग अवरुद्ध कर लूटकांड को अंजाम देने वालों का सुराग ढूंढ पाने में बोरियो पुलिस नाकाम रही है. हलांकि इस घटना के बाद गस्ती में ढिलाई बरतने के आरोप में जिले के पुलिस कप्तान ने एएसआइ बसंत सिंह को निलंबित कर दिया और थाना प्रभारी विजय सोरेन को हटा कर नये थाना प्रभारी रविंद्र नाथ तिवारी को प्रभार सौंपा गया. मालूम हो कि सात जनवरी बुधवार की संध्या 7:30 बजे से 8:30 बजे तक करीब छह-सात की संख्या में नकाब पोश अपराधियों द्वारा बोरियो तीनपहाड़ मुख्य पथ पर धोगड़ा पुल के समीप दर्जनों वाहन को सड़क जाम कर लूटपाट किया है.
जिसमें लूटपाट के शिकार हुए झारखंड विकास मोरचा के जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव ने बोरियो थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ छिनतई का मामला दर्ज करवाया है. सूत्रों के मुताबिक दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि बोरियो विधायक ताला मरांडी ने निंदा करते हुए पुलिस कप्तान से अपराधियांे को जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है. जिसमें डीएसपी शशिभूषण अपने नेतृत्व में छापामारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










