प्रसव केंद्र में नहीं हैं एएनएम

– ग्रामीणों ने किया विरोध, लगाया ताला—————–प्रतिनिधि, बोरियोबोरियो जिरूल प्रसव गृह केंद्र में स्थानीय ग्रामीणों ने शनिवार को ताला लगाकर एएनएम कावेरी सरकार को बंधक बना दिया. जेठा मुर्मू, शांति देवी, निरंजन निशा, यशोदा देवी, शांति देवी, सहित दर्जनों लोगों का कहना है कि प्रसव गृह में मात्र एक एएनएम कार्यरत है, वो भी प्रतिनियुक्ति […]
– ग्रामीणों ने किया विरोध, लगाया ताला—————–प्रतिनिधि, बोरियोबोरियो जिरूल प्रसव गृह केंद्र में स्थानीय ग्रामीणों ने शनिवार को ताला लगाकर एएनएम कावेरी सरकार को बंधक बना दिया. जेठा मुर्मू, शांति देवी, निरंजन निशा, यशोदा देवी, शांति देवी, सहित दर्जनों लोगों का कहना है कि प्रसव गृह में मात्र एक एएनएम कार्यरत है, वो भी प्रतिनियुक्ति पर. इस केंद्र में जेदे पंचायत, अमरपुर, चसगांवा, पथरा, सिमलगाछी, तेलो सहित अन्य जगहों से मरीज लाये जाते हैं. मर्चो में भी दो एएनएम पूर्व से कार्यरत हैं. जिसके कारण हमारे गांव के एएनएम चले जाने से प्रसव केंद्र बंद हो जायेगा. इससे लोगों को काफी परेशानी होगी. इस कारण एएनएम को हमलोग नहीं जाने देंगे. मौके पर रेशमा खातून, शहनाज बीबी, दिलवंती देवी, शांति देवी, करीबन बीबी, मदन ठाकुर, जेठा मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे.क्या कहते है चिकित्सा पदाधिकारीचिकित्सा पदाधिकारी डॉ कलवारी उरांव ने बताया कि एएनएम कावेरी सरकार मर्चो में पदस्थापित थे जो प्रतिनियुक्त कर जिरूल प्रसव केंद्र भेजा गया थ, जो मुख्य सचिव के आदेश के बाद प्रतिनियुक्त वापस की जा रही हैं. ——————————फोटो नं 10 एसबीजी 5 हैं.कैप्सन: शनिवार कों ताला लगाकर विरोध प्रकट करते ग्रामीण.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










