साहिबगंज : 20 मिनट तक रणभूमि में तब्दील रहा पूर्वी फाटक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jan 2015 9:22 AM (IST)
विज्ञापन

मारपीट : जिरवाबाड़ी थाना के समीप दो गुटों में जमकर मारपीट, अफरा-तफरी साहिबगंज : जिरवाबाड़ी के पास दो गुटों में मारपीट के क्रम में गोली फायरिंग होने के बाद अफरा-तफरी मच गयी. कई दुकानें बंद हो गयी. पुलिस के अनुसार, पूर्वी फाटक के रहने वाले सुनील यादव ने पुलिस के समक्ष आरोप लगाया है कि […]
विज्ञापन
मारपीट : जिरवाबाड़ी थाना के समीप दो गुटों में जमकर मारपीट, अफरा-तफरी
साहिबगंज : जिरवाबाड़ी के पास दो गुटों में मारपीट के क्रम में गोली फायरिंग होने के बाद अफरा-तफरी मच गयी. कई दुकानें बंद हो गयी.
पुलिस के अनुसार, पूर्वी फाटक के रहने वाले सुनील यादव ने पुलिस के समक्ष आरोप लगाया है कि गैस गोदाम के रहने वाले पालटू पासवान, सालटू पासवान व अन्य ने मिलकर उनके भतीजे और उनकी भाभी सबिता देवी के साथ मारपीट कर रहे थे. इसी क्रम में सुनील जब झगड़ा छुड़ाने गये तो सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की. मारपीट के क्रम में दूसरे पक्ष ने गोली फायरिंग की. गोली उनके भतीजा के बायें पैर में लगी है
इधर, घायल पालटू पासवान ने बताया कि बेवजह सुनील यादव व उनके भतीजे ने मिलकर उनलोगों के साथ मारपीट की. इधर, मारपीट की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जिरवाबाडी ओपी पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना ले आयी. इसके बाद मामला शांत हुआ. इधर, देर शाम तक दोनों पक्षों की ओर से मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










