गंगा किनारे वृद्ध की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jul 2013 4:39 AM

विज्ञापन

साहिबगंज : शहर के संत जेवियर्स स्कूल के सामने रहने वाले 55 वर्षीय वृद्ध जनार्धन साह की मौत रविवार को सुबह लगभग 5:30 बजे गंगा के किनारे हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पुत्र व पुत्री घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दिया. नगर थाना के प्रभारी […]

विज्ञापन

साहिबगंज : शहर के संत जेवियर्स स्कूल के सामने रहने वाले 55 वर्षीय वृद्ध जनार्धन साह की मौत रविवार को सुबह लगभग 5:30 बजे गंगा के किनारे हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पुत्र पुत्री घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दिया.

नगर थाना के प्रभारी थाना प्रभारी चंद्रदेव तिवारी मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. मृतक की पुत्री बबीता कुमारी ने बताया कि उनके पिता हृदय रोग से ग्रसित थे. उनका इलाज चल रहा था. वे संत जेवियर्स स्कूल के पास चॉकलेट बिस्कुट की छोटी दुकान खोले हुए थे. इसी से पूरे परिवार का भरणपोषण होता था.

जनार्धन की मृत्यु से उनकी पुत्री बबीता कुमारी (16 वर्ष), अनिता कुमारी (14 वर्ष) पुत्र आर्यन (19 वर्ष) के सिर से पिता का साया उठ गया. पुत्री बबीता ने बताया कि उनकी मां का निधन पहले ही हो चुका है. बबीता संत जेवियर्स स्कूल में कक्षा नौ में तथा छोटी बहन अनिता राजस्थान इंटर विद्यालय मे आइए में पढ़ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola