एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

Published at :10 Dec 2014 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

साहिबगंज: डीएसइ कार्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक पंचानंद महतो, लिपिक मनोज कुमार झा व चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा ने सीजेएम कोर्ट में शपथ पत्र दायर कर पूर्व सेवानिवृत्त प्रधान सहायक जयप्रकाश नारायण सिंह के ऊपर एक लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. शपथपत्र में कहा है कि 18 जुलाई को दोपहर तीन बजे कार्यालय […]

विज्ञापन

साहिबगंज: डीएसइ कार्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक पंचानंद महतो, लिपिक मनोज कुमार झा व चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा ने सीजेएम कोर्ट में शपथ पत्र दायर कर पूर्व सेवानिवृत्त प्रधान सहायक जयप्रकाश नारायण सिंह के ऊपर एक लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. शपथपत्र में कहा है कि 18 जुलाई को दोपहर तीन बजे कार्यालय में कार्य कर रहे थे.

इसी बीच जयप्रकाश नारायण सिंह आये और एक लाख रुपये रंगदारी मांगी. विरोध किया तो उन्होंने पेंशन रोकवाने की धमकी दी. ज्ञात हो कि डीइओ से विभागीय कार्रवाई करने की बात कही. इधर जयप्रकाश नारायण सिंह ने अपने ऊपर लगाये गये आरोप को बेबुनियाद बताया है. कहा है कि हर जांच के लिये वह तैयार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola