मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

प्रतिनिधि, साहिबगंजसूबे के मुख्यमंत्री व झामुमो के बरहेट विस प्रत्याशी हेमंत सोरेन पर मंगलवार को दंडाधिकारी रामदयाल मंडल ने जिरवाबाड़ी ओपी में आवेदन देकर आचार संहिता उल्लंघन पर प्राथमिकी दर्ज कराया है. इसके अलावा मंत्री सह झामुमो के बोरियो प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम व झामुमो के जिलाध्यक्ष सह राजमहल प्रत्याशी एमटी राजा पर भी आचार संहिता […]
प्रतिनिधि, साहिबगंजसूबे के मुख्यमंत्री व झामुमो के बरहेट विस प्रत्याशी हेमंत सोरेन पर मंगलवार को दंडाधिकारी रामदयाल मंडल ने जिरवाबाड़ी ओपी में आवेदन देकर आचार संहिता उल्लंघन पर प्राथमिकी दर्ज कराया है. इसके अलावा मंत्री सह झामुमो के बोरियो प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम व झामुमो के जिलाध्यक्ष सह राजमहल प्रत्याशी एमटी राजा पर भी आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दरअसल, बीते सोमवार को पुलिस लाइन के नजदीक मैदान में बरहेट प्रत्याशी हेमंत सोरेन व बोरियो प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम ने नामांकन करने से पहले एक आमसभा की थी. आमसभा के बाद भारी संख्या में उपस्थित लोगों को खाना खिलाया गया था. जबकि खाना खिलाने का अनुमति सिंगल विंडो से नहीं लिया गया था. इधर, ओपी प्रभारी राजेंद्र दास ने कांड संख्या 366/14, धारा 171सी/188 आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गये हैंु.—————–फोटो नंबर 2एसबीजी9 हैकैप्सन:- हेमंत, लोबिन व एमटी राजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










