ओके.....चुनाव में वाहनों के लिए शुरू हुई माथापच्ची

-विधानसभा चुनाव में 740 वाहन की होगी आवश्यकता-वाहनों की जुगाड़ में जिला प्रशासन के छूट रहे पसीने साहिबगंज. विधानसभा चुनाव में छोटे व बड़े वाहन मिलाकर कुल 70 वाहनोंं की आवश्यकता है. लेकिन वहनों को कहां से लाया जाय कि खर्च कम पड़े इस पर विचार विमर्श किया गया. जिले के तीन विधानसभा सीटों के […]
-विधानसभा चुनाव में 740 वाहन की होगी आवश्यकता-वाहनों की जुगाड़ में जिला प्रशासन के छूट रहे पसीने साहिबगंज. विधानसभा चुनाव में छोटे व बड़े वाहन मिलाकर कुल 70 वाहनोंं की आवश्यकता है. लेकिन वहनों को कहां से लाया जाय कि खर्च कम पड़े इस पर विचार विमर्श किया गया. जिले के तीन विधानसभा सीटों के लिए पांचवें चरण में होने वाले मतदान कार्य को संपन्न कराने के लिए वाहन कोषांग को लगभग 650 छोटे-बड़े वानहों की आवश्यकता होगी. डीटीओ प्रदीप तिग्गा ने बताया कि विस चुनाव में लगभग 90 बस की भी आवश्यकता है. जिले में बस की कमी है. इस कमी को पश्चिम बंगाल के मालदा समेत उसके आसपास के इलाके से मंगवा कर पूरा किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि वहीं चार पहिया वाहनों की कमी ट्रेकर से पूरी की जा सकती है. 15 दिसंबर तक चुनाव कार्य के लिए वाहन उपलब्ध हो जाने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










