अगलगी में छह घर जलकर राख

साहिबगंज : शहर के बड़तल्ला स्थित मछुआ पट्टी में रविवार को आग लगने से छह घर जलकर राख हो गये. अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. मछुआ पट्टी के भुट्टो साहनी के घर में शाम करीब छह बजे अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग विनोद तांती, पप्पू साहनी, चंदन, […]
साहिबगंज : शहर के बड़तल्ला स्थित मछुआ पट्टी में रविवार को आग लगने से छह घर जलकर राख हो गये. अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. मछुआ पट्टी के भुट्टो साहनी के घर में शाम करीब छह बजे अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग विनोद तांती, पप्पू साहनी, चंदन, मालकी देवी व एक अन्य घर में फैल गयी. इस घटना में घर में रखा कपड़ा, टीवी, फ्रिज, नकद रुपये व अन्य सामान पूरी तरह से जल गये. इधर, आग की सूचना पाकर अग्निशमन की एक गाड़ी पहुंची. लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










