एक सप्ताह में कर लें आर्म्स का सत्यापन, वरना होगा लाइसेंस रद्द: डीसी

Updated at :25 Nov 2014 8:02 PM
विज्ञापन
एक सप्ताह में कर लें आर्म्स का सत्यापन, वरना होगा लाइसेंस रद्द: डीसी

साहिबगंज : जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन के सभागार में मंगलवार को आर्म्स के सत्यापन को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने की. बैठक में आर्म्स का सत्यापन एक सप्ताह के भीतर कराने का अल्टीमेटम लाइसेंसधारियों को दिया गया. बैठक में डीसी ने कहा […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन के सभागार में मंगलवार को आर्म्स के सत्यापन को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने की. बैठक में आर्म्स का सत्यापन एक सप्ताह के भीतर कराने का अल्टीमेटम लाइसेंसधारियों को दिया गया.

बैठक में डीसी ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर अबतक जिनके आर्म्स का सत्यापन नहीं हुआ है. एक सप्ताह के भीतर सत्यापन करा लें अन्यथा आर्म्स का लाइसेंस रद्द कर दिया जायेगा. बैठक में डीसी ने सभी थाना प्रभारियों को आर्म्स के लाइसेंसधारियों को इसकी जानकारी अपने स्तर से देने का निर्देश दिया.

इस मौके पर एसपी सुनील भास्कर, अपर समाहर्ता निरंजन कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी परमानंद बसिल कुमार डांग, डीएसपी शशिभूषण, राजमहल एसडीपीओ लोदगा मुर्मू, राजमहल इंस्पेक्टर मिथिलेश सिंह, नगर थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा, जिरवबाड़ी ओपी प्रभारी राजेंद्र दास, तालझारी थाना प्रभारी द्वारिका राम समेत सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola