ओके....अतिसंवेदनशील बूथों पर तैनात होंगे अर्द्ध सैनिक बल

Updated at :25 Nov 2014 7:02 PM
विज्ञापन
ओके....अतिसंवेदनशील बूथों पर तैनात होंगे अर्द्ध सैनिक बल

संवाददाता, साहिबगंजविधानसभा चुनाव में बूथों की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस मुकम्मल इंतजाम करने में जुट गये हैं. जानकारी के अनुसार राजमहल, बोरियो, बरहेट विधानसभा व पाकुड़ विस के बरहरवा इलाका का अतिसंवेदनशील व संवेदनशील बूथों की सुरक्षा अर्द्ध सैनिक बलों के जिम्मे होगी. एसपी सुनील भास्कर ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मुख्यालय रांची […]

विज्ञापन

संवाददाता, साहिबगंजविधानसभा चुनाव में बूथों की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस मुकम्मल इंतजाम करने में जुट गये हैं. जानकारी के अनुसार राजमहल, बोरियो, बरहेट विधानसभा व पाकुड़ विस के बरहरवा इलाका का अतिसंवेदनशील व संवेदनशील बूथों की सुरक्षा अर्द्ध सैनिक बलों के जिम्मे होगी. एसपी सुनील भास्कर ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मुख्यालय रांची से करीब 38 कंपनी अर्द्ध सैनिक बल की मांग की है. अर्द्ध सैनिक बल में बीएसएफ, सीआइएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी व आइटीबीपी की 38 कंपनी चौथे चरण का चुनाव खत्म होने के तुरंत बाद साहिबगंज पहुंच जायेंगे. वहीं झारखंड पुलिस के पदाधिकारी व जवानों को भी बूथों की सुरक्षा के लिए दूसरे जिलों से बुलाने के लिए एसपी ने पुलिस मुख्यालय रांची को पत्र लिखा है. वहीं अर्द्ध सैनिक बलों को ठहराने के लिए टाउन हॉल, रेलवे जेनरल इंस्टीट्यूट, राजमहल, बरहेट व अन्य जगहों पर इंतजाम किया जा रहा है. इसके लिए जगहों को भी चिन्हित किया जा रहा है. क्या कहते हैं एसपीएसपी सुनील भास्कर ने बताया कि विधानसभा चुनाव में अतिसंवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की जायेगी. जिससे मतदाता भय मुक्त होकर वोट कर सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola