चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित

साहिबगंज : शहर के फीडर नंबर तीन में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ता काफी परेशान रहे. सोमवार को दोपहर एक से शाम पांच बजे तक बंगाली टोला में 11 हजार वोल्ट के तार के बदली किये जाने पर विद्युत आपूर्ति बाधित रही. ज्ञात हो कि दो दिन पहले उक्त क्षेत्र में तार कटकर गिर […]
साहिबगंज : शहर के फीडर नंबर तीन में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ता काफी परेशान रहे. सोमवार को दोपहर एक से शाम पांच बजे तक बंगाली टोला में 11 हजार वोल्ट के तार के बदली किये जाने पर विद्युत आपूर्ति बाधित रही. ज्ञात हो कि दो दिन पहले उक्त क्षेत्र में तार कटकर गिर गया था. इधर जेई मुरलीप्रसाद ने बताया कि मात्र आठ से 10 मेगावाट बिजली आने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि ग्रिड में अधिक सप्लाइ आने के बाद ही सुचारु रूप से विद्युत आपूर्ति बहाल की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




