बिहार में गैस की किल्लत महज अफवाह, इंडियन ऑयल ने कहा- घबराएं नहीं, स्टॉक है भरपूर

Updated at : 07 Apr 2026 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
LPG Crisis Update

सांकेतिक फोटो

Bihar LPG Supply: बिहार में एलपीजी की कमी को लेकर फैली अफवाहों पर सरकार और इंडियन ऑयल ने स्थिति साफ कर दी है. अधिकारियों ने कहा कि गैस की सप्लाई सामान्य है और घबराने की जरूरत नहीं है. बैकलॉग जल्द खत्म होगा और पेट्रोल-डीजल व खाद का भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है.

विज्ञापन

Bihar LPG Supply: बिहार में एलपीजी सिलेंडर को लेकर हाल में जो अफरातफरी मची थी, उस पर अब सरकार और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने साफ तस्वीर रख दी है. अधिकारियों का कहना है कि राज्य में गैस की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य चल रही है. इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.

4-5 दिन का बैकलॉग जल्द खत्म होगा

आईओसीएल के बिहार प्रमुख एके सामंतराय ने बताया कि राज्य में 2028 गैस एजेंसियों और 15 बॉटलिंग प्लांट के जरिए करीब 2.33 करोड़ उपभोक्ताओं को नियमित एलपीजी दी जा रही है. हर दिन लगभग 3.8 लाख सिलेंडर की डिलीवरी हो रही है. उन्होंने कहा कि फिलहाल 4-5 दिन का बैकलॉग जरूर है, लेकिन यह जल्द ही खत्म हो जाएगा. इसकी मुख्य वजह लोगों की घबराहट में ज्यादा बुकिंग करना है.

सप्लाई सामान्य

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे डिजिटल तरीके से गैस बुकिंग करें. अभी करीब 93 प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन हो रही है. यह पहले 70 प्रतिशत थी. इससे सिस्टम ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित हुआ है. सरकार ने यह भी बताया कि कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई भी सामान्य है. अस्पताल, स्कूल, रेलवे, सेना और होटल जैसे जरूरी संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है. साथ ही पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) का दायरा भी तेजी से बढ़ रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

उठाये गये सख्त कदम

एलपीजी की जमाखोरी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं. राज्यभर में 25 हजार से ज्यादा जांच की गई है, जिसमें 2085 सिलेंडर जब्त किए गए, 119 एफआईआर दर्ज हुई और 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा पेट्रोल और डीजल की सप्लाई भी पूरी तरह ठीक है. बिहार में करीब 12 दिन का स्टॉक उपलब्ध है और किसी तरह की कमी नहीं है.

कृषि विभाग ने भी साफ कर दिया है कि बिहार में खाद की कोई कमी नहीं है. यूरिया, डीएपी और अन्य उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. कुल मिलाकर सरकार ने साफ कर दिया है कि सभी जरूरी चीजों की सप्लाई सामान्य है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में बनेंगे 13 नए एफएसएल लैब, DNA जांच के लिए अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार

अमृतसर से बरौनी के लिए समर स्पेशल ट्रेन का ऐलान, सिवान और छपरा के यात्रियों के लिए गुड न्यूज

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन