भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी पहुंचीं मनेर, गंगा घाट पर हुई शूटिंग, देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
मनेर में शूटिंग के दौरान कल्पना पटवारी
भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी अपने गानों की शूटिंग के लिए मनेर के गोरैया स्थान गांव पहुंचीं. गंगा घाट और बांध के आसपास हुई शूटिंग के दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. उन्होंने मनेर के लिट्टी-चोखा और यहां के लोगों के अपनेपन की जमकर तारीफ की.
पटना से सुयेब खान की रिपोर्ट
पटना जिले के मनेर स्थित गोरैया स्थान गांव में प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी भोजपुरी गीत की शूटिंग के लिए पहुंचीं. उनके पहुंचते ही गांव में उत्साह का माहौल बन गया. गोरैया स्थान, गंगा घाट और बांध के आसपास शूटिंग के दौरान उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे जुट गए.
गंगा घाट और बांध पर चली कई घंटों तक शूटिंग
कल्पना पटवारी ने करीब दो से ढाई घंटे तक भोजपुरी और अन्य गीतों की शूटिंग की. स्थानीय लोगों के अनुसार, शूटिंग अचानक शुरू होने की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंच गए. शूटिंग के दौरान पूरे इलाके में मेले जैसा माहौल देखने को मिला.
ग्रामीण महिलाओं ने तिलक लगाकर किया स्वागत
गोरैया स्थान की ग्रामीण महिलाओं ने कल्पना पटवारी का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने महिलाओं से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और काफी देर तक बातचीत भी की. गायिका की सादगी और आत्मीय व्यवहार ने स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया.
मनेर शरीफ और लिट्टी-चोखा की जमकर की तारीफ
कल्पना पटवारी ने कहा कि उन्हें पहले भी कई बार मनेर शरीफ आने का अवसर मिला है. यहां के लोगों का अपनापन और मिलनसार स्वभाव उन्हें हमेशा आकर्षित करता है. उन्होंने बताया कि वह मनेर शरीफ स्थित हजरत मखदूम शाह दौलत की दरगाह पर भी हाजिरी लगा चुकी हैं. इसके साथ ही उन्होंने मनेर के प्रसिद्ध लिट्टी-चोखा की भी तारीफ की.
भोजपुरी स्टार कुणाल सिंह का भी किया जिक्र
कल्पना पटवारी ने कहा कि भोजपुरी फिल्म अभिनेता कुणाल सिंह का क्षेत्र होने के कारण मनेर से उनका विशेष जुड़ाव महसूस होता है. उन्होंने कहा कि इस इलाके में आकर उन्हें बेहद खुशी हुई. बता दें कि कल्पना पटवारी मूल रूप से असम की रहने वाली हैं और उन्होंने भोजपुरी, हिंदी, असमिया समेत कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










