पटना में 100 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मारुति सुजुकी कार भी जब्त

Updated:
विज्ञापन
कार जब्त

कार जब्त

बिहटा पुलिस ने गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. शराब तस्करी में इस्तेमाल हो रही मारुति सुजुकी कार भी जब्त की गई है.

विज्ञापन

पटना से मोनु कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

बिहटा. बिहटा थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही लाल रंग की मारुति सुजुकी कार भी जब्त कर ली है. गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

वाहन जांच के दौरान कार से मिली शराब की खेप

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनेर की ओर से एक लाल रंग की मारुति सुजुकी कार में देसी शराब की खेप लाई जा रही है. सूचना के आधार पर गुलामलिचक स्थित कृष्ण मंदिर के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 100 लीटर देसी शराब बरामद हुई. मौके से कार चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.

कार जब्त, तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

बिहटा थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बरामद देसी शराब और तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.


विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन