बाजार समिति में मनमाने ढंग से वसूली जा रही है राशि !

Updated at : 05 Jun 2014 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
बाजार समिति में मनमाने ढंग से वसूली जा रही है राशि !

कोटालपोखर : बरहरवा प्रखंड अंतर्गत श्रीकुंड बाजार में लगने वाले साप्ताहिक हाट में कृषि उत्पादन बाजार समिति की ओर से ली जाने वाली राशि तय सीमा से कई गुणा अधिक है. नियम के अनुसार जो किसान अपना कच्च माल लेकर हाट बाजारों में बिक्री के लिये आते हैं, उनसे बाजार समिति को कर के रूप […]

विज्ञापन

कोटालपोखर : बरहरवा प्रखंड अंतर्गत श्रीकुंड बाजार में लगने वाले साप्ताहिक हाट में कृषि उत्पादन बाजार समिति की ओर से ली जाने वाली राशि तय सीमा से कई गुणा अधिक है. नियम के अनुसार जो किसान अपना कच्च माल लेकर हाट बाजारों में बिक्री के लिये आते हैं, उनसे बाजार समिति को कर के रूप में एक प्रतिशत लेना चाहिए और उसकी पक्की रसीद भी दी जानी चाहिए. लेकिन नियमों को ताक पर रख कर बाजार समिति के डाक लेने वाले लोग मनमाने तरीके से राशि की वसूली करते हैं.

मंगलवार की हाट में खरीदारी करने आये मो इस्तियाक शेख ने आरोप लगाया कि उसने आठ हजार रुपये में एक बड़ी खस्सी खरीदी थी जिसमें 400 रुपये बाजार समिति के नाम पर ले लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola