मांगें नहीं मानी गयी तो करेंगे भूख हड़ताल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2018 4:55 AM
विज्ञापन
24 सितंबर को डीसी कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल की चेतावनी साहिबगंज/राजमहल : झारखंड लोकल बॉडिज इंप्लाइज फेडरेशन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनूप लाल हरि के नेतृत्व में पांच सूत्री मांगों को लेकर मशाल जुलूस निकाला गया. जो शहर के गांधी चौक, बाटा चौक, पटेल चौक, स्टेशन चौक होते हुए कार्यालय पहुंचा. उन्होंने कहा कि […]
विज्ञापन
24 सितंबर को डीसी कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल की चेतावनी
साहिबगंज/राजमहल : झारखंड लोकल बॉडिज इंप्लाइज फेडरेशन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनूप लाल हरि के नेतृत्व में पांच सूत्री मांगों को लेकर मशाल जुलूस निकाला गया. जो शहर के गांधी चौक, बाटा चौक, पटेल चौक, स्टेशन चौक होते हुए कार्यालय पहुंचा. उन्होंने कहा कि झारखंड में कर्मचारियों को एक मुश्त दैनिक वेतन भोगी कर्मी को नियमित की जाये. स्थापना मद, वेतन भत्ता, पेशन, ग्रेच्युटी सहित व्यय की पूर्ण राशि सरकार अपने कोष से विभाग द्वारा स्थापना संबंधी निर्गत आदेश का निकाय स्तर पर सख्ती से पालन करें. स्वीकृत पदों को विलोपित करते हुए अनुकंपा की नियुक्ति की लंबित मामले निष्पादित की जाये. आउटसोर्सिग पर सख्ती से रोक एवं दुर्घटना लाभ बीमा आदेश निर्गत करे. सातवें वेतन आयोग की केंद्रीय अनुशंसा के आलोक में परिवहन भत्ता में वृद्धि की जाये.
उन्होंने कहा कि 24 सितंबर को डीसी कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल की जायेगी. मांगे नहीं मानने पर दो अक्तूबर को नगर विकास मंत्री के समक्ष भूख हड़ताल होगी. इस अवसर पर शिव हरि, राकेश पासवान, अशोक हरि, पंचू हरि, भोला पासवान, अमर पासवान, संजय हरि, महेश हरि, बद्री हरि, मनीष हरि, गीता देवी, मंजू सोरेन, चंदन श्रीवास्तव, स्वप्न सरकार, राजेश हरि, विभाष हरि, सुष्मिता मेहतरानी सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










