अर्थिंग ठीक करने के दौरान हुआ हादसा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jul 2018 5:11 AM
मिर्जाचौकी : थाना के नीमगाछी गांव में मंगलवार को बिजली करंट से राम जतन साह (40) की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार बिजली कटने के बाद वह घर के बाहर अर्थिंग ठीक कर रहा था. तभी अचानक बिजली आ गयी. इसकी चपेट में आ गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. हादसे […]
मिर्जाचौकी : थाना के नीमगाछी गांव में मंगलवार को बिजली करंट से राम जतन साह (40) की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार बिजली कटने के बाद वह घर के बाहर अर्थिंग ठीक कर रहा था. तभी अचानक बिजली आ गयी. इसकी चपेट में आ गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. हादसे के बाद मृतक के तीनों पुत्र आशु कुमार, आलोक कुमार, हिमांशु कुमार ने पहुंच कर शव को तार से हटाया. इधर, पत्नी मुश्कान देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही मिर्जाचौकी थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










