बोनमेरो की नि:शुल्क जांच अस्पताल में शुरू होगी जल्द : डॉ संजय

साहिबगंज : साहिबगंज जिला सदर अस्पताल में बॉनमेरो की नि:शुल्क जांच जल्द शुरू होगी. यह बातें कालाजार के राज्य नोडल पदाधिकारी सह उपनिदेशक डॉ संजय कुमार ने मंगलवार को जिला सदर अस्पताल में डॉक्टरों व एएनएम व जीएनएम को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि आपलोग कालाजार रोग से पीड़ित मरीजों के इलाज में […]
साहिबगंज : साहिबगंज जिला सदर अस्पताल में बॉनमेरो की नि:शुल्क जांच जल्द शुरू होगी. यह बातें कालाजार के राज्य नोडल पदाधिकारी सह उपनिदेशक डॉ संजय कुमार ने मंगलवार को जिला सदर अस्पताल में डॉक्टरों व एएनएम व जीएनएम को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि आपलोग कालाजार रोग से पीड़ित मरीजों के इलाज में विशेष ध्यान दे ताकि मरीज का सही इलाज हो सके.
उन्होंने सदर प्रखंड में एक भी कालाजार के मरीज के न होने के संबंध में कहे कि सदर प्रखंड में सघन कालाजार मरीजों की खोज करें और संभावित लोगों की जांच करें. बैठक में कालाजार पीड़ित मरीजों का सही इलाज, बेहतर सेवा देने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




