असम में आदिवासियों की स्थिति के अध्ययन को लेकर चार सदस्यीय टीम गठित

Updated:
विज्ञापन
असम में आदिवासियों की स्थिति के अध्ययन को लेकर चार सदस्यीय टीम गठित

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर सर्वे कर 10 दिनों में सौंपी जाएगी रिपोर्ट

विज्ञापन

राजमहल. असम राज्य में आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का अध्ययन करने तथा उनके हितों की रक्षा के उद्देश्य से झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चार सदस्यीय टीम का गठन किया है. गठित टीम में झारखंड सरकार के मंत्री चमरा लिंडा, राजमहल के सांसद विजय कुमार हांसदा, राजमहल विधायक मोहम्मद ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा तथा गुमला विधायक भूषण तिर्की को शामिल किया गया है. इस संबंध में झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने पत्र जारी कर टीम के सभी सदस्यों को निर्देशित किया है कि वे असम राज्य में आदिवासी समुदाय की वर्तमान सांस्कृतिक, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का गहन अध्ययन कर 10 दिनों के भीतर अपनी सर्वे रिपोर्ट केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन को समर्पित करें. इधर, राजमहल सांसद एवं राजमहल विधायक को असम में आदिवासियों की स्थिति के अध्ययन हेतु गठित टीम में शामिल किये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए कहा कि इससे आदिवासी समुदाय से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola